विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आशीर्वाद भवन बैरन बाजार के सभागार में आयोजित किया गया जिसमे पूरे प्रदेश से फोटोग्राफर शामिल हुए । इस आयोजन में वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान किया गया जिसमे दुर्ग से एंथोनी डिसूजा, सत्यनारायण सिंह, संतोष बिस्वाश नवापारा राजिम, आदित्य गोयल आरंग वीडियो, दिलीप राठौड़ को उनके फोटोग्राफी व्यवसाय में आजीवन योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया इसके साथ राजेन्द प्रसाद साहू, नितिन आगाशे, श्रीनारायण कसार, कुमारी पूनम साहू को युवा प्रतिभावान फोटोग्राफर सम्मान से सम्मानित किया गया । इस गरिमामय कार्यक्रम में मेंटॉर ऑफ छत्तीसगढ़ से श्री निल बॉस, राजा अवश्थि को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका विषय "बचपन" रखा गया था 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें प्रथम पुरुस्कार संदीप साहू, उमेश साहू दूसरा और दिनेश साहू रहे इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए । इस अवशर पर उपस्थित फोटोग्राफरो फोटोग्राफी व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा किया गया और निर्णय लिया की आगामी दिनों फोटोग्राफरों के लिए कार्यशाला का आयोजन कर AI जैसे नई टेक्नोलोजी के साथ साथ समाज मे सम्मानपूर्वक और सुरक्षित व्यवसाय को बढ़ावा डिया जायेगा । वरिष्ट फोटोग्राफरो ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 40 -50 सालो से फोटोग्राफी व्यवसाय में किसी ने उनकी पूछ परख नाही कीया लेकिन आज एसोसिएशन द्वारा सम्मान पा का वे अभिभूत है । इस अवसर पर कार्यकारणी सदस्यों ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया मंच संचालन अध्यक्ष रवि पाठक ने किया और अंत मे सचिव भीष्म देव यादव ने सिताम्ब माह में तीन दिवसीय AI और डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला के आयोजन कि घोषणा करने के साथ सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।